माउंट आबू/सिरोही: राज्यपाल (Governor) हरिभाऊ बागड़े (Haribhau Bagde) की सुरक्षा पर नक्की झील (Nakki Lake) और आबूरोड (Abu Road) में गंभीर सवाल उठे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की सुरक्षा व्यवस्था पर हाल ही में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं ने न केवल आम जनता बल्कि सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच भी गहरी चिंता पैदा की है। यह सवाल उठ रहा है कि क्या वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा सकती है, या यह केवल प्रशासनिक लापरवाही का मामला है।
नक्की झील में सुरक्षा नियमों की अनदेखी
पहली घटना माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील से संबंधित है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और सिरोही कलेक्टर बिना लाइफ जैकेट पहने नौकायन करते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि इसी दौरान आमजन पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा था और उन्हें लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य था।
ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब सामान्य नागरिकों के लिए नियम इतने सख्त हैं, तो प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की सुरक्षा में यह प्रशासनिक चूक क्यों ?