जयपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 6 जनवरी से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत 17 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 3 लाख युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडर, दिव्यांग एवं सहरिया आदिवसियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद नए नाम जोड़ने के लिए अब तक प्रपत्र 6 में 3,11,034 आवेदन सहित कुल 5,27,032 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 87,314 को छोडकर शेष आवेदन निस्तारित कर दिए गए हैं।
गुप्ता ने बताया कि राज्य में 6 नवंबर, 2023 ई-रोल अपडेट हुए सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान-पत्र मुद्रित कर वितरित किए जा चुके हैं।