जयपुर | महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय जगतपुरा, सांगानेर में 68वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मनीषा सिंह ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सदस्य मोहन जांगिड़ भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 23 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. मनीषा सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेना अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी अधिक संख्या में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, क्योंकि किसी भी क्षेत्र में लड़कियाँ लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों में लड़का-लड़की का भेदभाव न करें और समान अवसर प्रदान करें।