जयपुर । चंद्रप्रकाश जोशी (सीपी जोशी) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है।
चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने मंत्रोचारण आदि के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में ही राजस्थान से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का ऐलान कर दिया है।