उदयपुर, 20 जनवरी 2024
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शनिवार को उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में कई वादे किए थे लेकिन कुछ भी नहीं किया है। पायलट ने कहा कि महिला पहलवानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं के नाम बदल रही है और नौकरियों से लोगों को निकाल रही है।
पायलट ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का गठबंधन होगा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी मौका देगी।