thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पांच विधानसभाओं में उप चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाई समितियां

thinQ360 thinQ360 21

लोकसभा चुनाव के पश्चात राजस्थान में रिक्त हुए पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उप चुनावों की तैयारी हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उप चुनावों के लिए की समितियों की घोषणा
rajasthan vidhan sabha by election in jaipur congress make committee in assembly area dausa jhunjhunu khinvsar chorasi and deoli uniyara
Congress Flag

जयपुर, 23 जून 2024 - लोकसभा चुनाव के पश्चात राजस्थान में रिक्त हुए पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उप चुनावों की तैयारी हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति का कार्य ब्लॉक, मंडल और बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठकें आयोजित कर क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करना और मतदाताओं से जुड़ाव बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाना है। इसका उद्देश्य विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की मजबूती और सक्रियता बढ़ाने के लिए अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की चार सदस्यीय समितियों का गठन किया है। ये समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक, मंडल और बूथ कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर सीधा संवाद करेंगी और संगठन की मजबूती व सक्रियता का फीडबैक लेंगी। इसके बाद क्षेत्रीय मतदाताओं में संगठन की सक्रियता को बढ़ाने हेतु निर्देश प्रदान किए जाएंगे और चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा गठित समितियों की सूची इस प्रकार है:

  1. विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं: सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, महासचिव रामसिंह कस्वा, जिलाध्यक्ष दिनेश सूण्डा, विधायक मनोज मेघवाल।

    विधानसभा क्षेत्र दौसा: सांसद मुरारीलाल मीणा, महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, विधायक रफीक खान।

    विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा: सांसद हरीश मीणा, महासचिव प्रशांत शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, विधायक विकास चौधरी।

विधानसभा क्षेत्र खींवसर: जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, विधायक डूंगरराम गेदर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी।

विधानसभा क्षेत्र चौरासी: उपाध्यक्ष रतन देवासी, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, विधायक पुष्करलाल डांगी, पूर्व विधायक रामलाल मीणा।

इन समितियों के गठन से पार्टी को आगामी उप चुनावों में बेहतर तैयारी करने और जीत सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

शेयर करें: