जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए होने जा रहे मतदान से ठीक पहले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली ’लाल डायरी’ के कुछ और पन्ने लीक हो गए हैं।
ऐसे में 25 दिसंबर होने वाली वोटिंग से पहले एक बार फिर से लाल डायरी को लेकर सियासत गरमा गई है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के पूर्व बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने गुरूवार को फिर से लाल डायरी के कुछ और पन्ने खोल दिए हैं।
गुढ़ा का दावा है कि लाल डायरी में जयपुर आए सोनिया गांधी के भाई का भी जिक्र है।