thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

वैभव गहलोत और सीएम के पीएस का नाम आया सामने, गुढ़ा बोले- जेल भेजा तो खोल दूंगा पूरे राज

desk desk 16

गुढ़ा ने कहा है कि मैं सरकार को नहीं, सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझ पर केस पर केस लगाए जा रहे हैं। सीएम गहलोत मुझे जेल में डालना चाहते हैं। अगर मुझे जेल भेजा गया तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी जगह कोई ओर लाल डायरी का राज खोलेगा। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 गुढ़ा ने कहा है कि मैं सरकार को नहीं, सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझ पर केस पर केस लगाए जा रहे हैं। सीएम गहलोत मुझे जेल में डालना चाहते हैं। अगर मुझे जेल भेजा गया तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी जगह कोई ओर लाल डायरी का राज खोलेगा। 
rajendra gudha said if sent to jail i will reveal all secrets from lal dairy
Rajendra Singh Gudha

जयपुर | आखिरकार लाल डायरी पर से पर्दा उठने लगा है।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उनके पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने खोल दिए हैं। 

बर्खास्त मंत्री गुढ़ा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने इन पन्नों में सीएम के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भवानी सामोता सहित अन्य लोगों से लेन-देन का जिक्र किया है।

गुढ़ा ने कहा है कि मैं सरकार को नहीं, सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझ पर केस पर केस लगाए जा रहे हैं। सीएम गहलोत मुझे जेल में डालना चाहते हैं।

अगर मुझे जेल भेजा गया तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी जगह कोई ओर लाल डायरी का राज खोलेगा। 

गुढ़ा ने दावा किया कि इस डायरी में सीएम के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ की ही हैंडराइटिंग है। 

भले ही डायरी के कुछ पन्ने मिसिंग हैं, लेकिन मेरे पास जो पन्ने हैं, वह मैं जारी करके सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करूंगा।

आपके सामने उजागर किए गए इन तीन पन्नों पर आरसीए के करप्शन और लेनदेन का उल्लेख है। 

लेन-देन की बातें कोड वर्ड में

पूर्व मंत्री गुढ़ा ने दावा किया है कि लाल डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लेन-देन की बातें लिखी हुई हैं, जो कोड वर्ड में हैं।

वैभव गहलोत समेत मुख्यमंत्री के सचिव को लेकर कई बातें और राज लिखे गए हैं।

बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने जो पन्ने जारी किए, उनमें तीन पॉइंट लिखे हैं। 

- वैभव जी और मेरी दोनों की आरसीए चुनाव खर्चे को लेकर चर्चा हुई कि भवानी सामोता किस तरह तय करके भी लोगों के पैसे नहीं दे रहा है।

- घर पर राजीव खन्ना और भवानी सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया। भवानी सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया है वो पूरा नहीं किया है। मैंने कहा यह ठीक नहीं है। 

आप इसे पूरा करो तो भवानी सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं। फिर आपको 31 जनवरी तक बताता हूं।

- सीएम के पीएस को भी फोन किया और कहा कि आरसीए वाला हिसाब कर दो मुझे जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएम से बात करके बताऊंगा।

गुढ़ा का आरोप- माफी मांगने का बनाया दबाव

सीएम गहलोत द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा खुलकर गहलोत सरकार और कांग्रेस के विरोध में उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार को नहीं बल्कि सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, रंधावा ने मुझ पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया था। 

सरकार मुझे जेल में डालने की फिराक में हैं, अगर मैं जेल गया तो मेरा विश्वस्त व्यक्ति आप तक इन पन्नों को पहुंचाता रहेगा।

शेयर करें: