जयपुर । लगता है राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में एक और नया मोड़ आने वाला है।
दरअसल, रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके बाद वे दिल्ली पहुंच गए हैं।
बता दें कि, बीते दिन ही राजस्थान भाजपा में राजेन्द्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चुने गए राजेन्द्र राठौड़ सोमवार को यानि आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।