जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भले ही भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कंधे पर बंदुक रखकर अपनी ही पार्टी के विधायक सचिन पायलट पर निशाना साध दिया हो, लेकिन अब सीएम साब के बयानों पर राजस्थान में सियासी जंग छिड़ चुकी है।
इसी बीच सीएम गहलोत के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी हमला बोला है।
गहलोत जी अब देरी किस बात की?
राठौड़ ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि- ‘गहलोत जी, आपने देश के माननीय गृहमंत्री जी को आरोपित करने की तोहमत उठाई है तो कृपया यह भी बता ही दें कि सरकार भी आपकी, पुलिस पर नियंत्रण भी आपका, गृहमंत्री भी आप, आपकी नजरों में आए बिकाऊ विधायकों की सर्वाधिक जानकारी भी आपको, तो फिर देरी किस बात की?