जयपुर | राजस्थान की विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता की जगह बोलते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और संजीवनी के मुद्दे पर अपनी बात कही।
अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राजेन्द्र राठौड़ ने सदन में साफ कहा कि गहलोत सरकार शेखावत को संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले में बेजा घसीट रही है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे को हराया। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। उसने अशोक गहलोत, मेवाराम जैन समेत कई कांग्रेस नेताओं के लिए विज्ञापन दिए हैं।
राठौड़ ने कहा कि 953 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। कांग्रेस के चिंतन शिविर जयपुर में शिरकत करने, उसकी ओर से कांग्रेस नेताओं के साथ फोटोज सदन में लहराए और कहा कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा है।