thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राजनाथ सिंह बोले- चंद्रयान हो गया लैंड, लेकिन सालों से कोशिश के बाद भी ‘राहुलयान’ की नहीं हो पाई लैंडिंग

desk desk 12

अब जब रक्षा मंत्री ने स्ट्राइक कर ही दी तो राहुल गांधी कैसे बचने वाले थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए चंद्रयान-3 की कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान तो लैंड हो गया, लेकिन सालों से कोशिश के बाद भी ‘राहुलयान’ की लैंडिंग नहीं हो पाई।

HIGHLIGHTS

  1. 1 अब जब रक्षा मंत्री ने स्ट्राइक कर ही दी तो राहुल गांधी कैसे बचने वाले थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए चंद्रयान-3 की कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान तो लैंड हो गया, लेकिन सालों से कोशिश के बाद भी ‘राहुलयान’ की लैंडिंग नहीं हो पाई।
rajnath singh said chandrayaan has landed but even after trying for years rahulyaan could not land
Rajnath Singh

जैसलमेर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना किया।

यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मैदान में उतरे और भाजपा रथों को रवाना किया।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर फायर किया। 

अब जब रक्षा मंत्री ने स्ट्राइक कर ही दी तो राहुल गांधी कैसे बचने वाले थे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए चंद्रयान-3 की कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान तो लैंड हो गया, लेकिन सालों से कोशिश के बाद भी ‘राहुलयान’ की लैंडिंग नहीं हो पाई।

रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार के पिछले 9 साल के कामों को गिनाते हुए राजस्थान की जनता से भाजपा की वापसी का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। 

सिंह ने कहा कि भारत अब विकासशील और ताकतवार भारत बन गया है, अब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है।

उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है, यह ताकतवर भारत बन गया है, जहां एक भरोसे और विश्वास से लोग भारत की ओर देख रहे हैं।

आपको बता दें कि, भाजपा इससे पहले जेपी नड्‌डा और अमित शाह के कर कमलों से अपनी दो परिवर्तन यात्राओं का आगाज कर चुकी है। 

भाजपा की प्रदेश की चारों दिशाओं से चार यात्राएं निकाल रही है। रामदेवरा से पहले सवाई माधोपुर और बेणेश्वर धाम से दो यात्राएं निकल चुकी हैं।

भाजपा इस यात्रा के जरिए पश्चिमी राजस्थान का बहुत बड़ा एरिया करवर करेगी और जन समर्थन जुटाएगी।  इस दौरान ये जैसलमेर, जोधपुर, पोकरण, मेड़ता, डेगाना, शेरगढ़, बिलाड़ा, अजमेर, पुष्कर, नागौर समेत करीब 51 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। 

शेयर करें: