thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राजपाल शेखावत का कटा टिकट तो पहुंचे वसुंधरा राजे के पास, कहा- यहां भाजपा को मैंने किया खड़ा और आज मेरा ही...

desk desk 19

जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है। 
rajpal shekhawat ticket cancelled from jhotwara meet vasundhara raje
Vasundhara Raje - Rajpal Singh Shekhawat

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने अपने मोहरों को चुनावी मैदान में उतार दिया है, लेकिन भाजपा के जिन सिपाहियों को चुनाव में टिकट नहीं मिला है अब उनकी नाराजगी और बगावत सामने आने लगी है। 

भरतपुर की नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने बगावती तेवर दिखाते हुए चुनाव लड़ने की बात तक कह दी है।

वहीं, अब जयपुर में झोटवाड़ा से पूर्व विधायक रहे राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का टिकट कटने के बाद उन्होंने भी अपनी नाराजगी जता दी है। 

झोटवाड़ा सीट से मौजूदा समय में कांग्रेस के लालचंद कटारिया विधायक हैं जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं। 

बता दें कि बीजेपी राज्य में 41 उम्मीदवारों को पहली लिस्ट में सोमवार को जारी कर दी है। जिसमें 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया गया है। 

राजे के करीबी माने जाते हैं राजपाल सिंह शेखावत

जयपुर की झोटवाड़ा सीट से पूर्व विधायक राजपाल शेखावत (Rajpal Shekhawat) को भी वसुंधरा राजे के करीबी माना जाता है। 

इस बार भाजपा ने राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटते हुए उनकी जगह पर जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। 

वसुंधरा राजे से मिले शेखावत

टिकट कटने के बाद राजपाल शेखावत ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा की लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद शेखावत अपने समर्थकों के साथ सोमवार देर शाम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से मिलने भी पहुंचे। 

राजपाल का कहना है कि झोटवाड़ा से मेरा नाम कटने से मैं हैरान हूं। मैंने 15 साल से इस विधानसभा को खड़ा किया है। 

जहां कभी भाजपा नहीं थी, वहां मैंने भाजपा को मजबूती दी हैं। विधानसभा में 200 एमएलए में केवल दो विधायकों के वोट ही मुझसे ज्यादा हैं। फिर भी मेरा नाम काटना कैसा न्याय है। मैं इससे हैरान हूं।

शेयर करें: