thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

लाल डायरी घमासान के बीच राखी गौतम महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष

desk desk 26

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
rakhi gautam became state president of mahila congress
Rakhi Gautam

जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में चल रही घमासान के बीच कोटा जिले की राखी गौतम (Rakhi Gautam) को राजस्थान महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallika Arjun Khadke) ने राखी गौतम को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया।

राखी की नियुक्ति से कोटा समेत पूरे प्रदेश से उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

राखी ने कहा कि कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान व कांग्रेस परिवार को धन्यवाद दिया है।

राखी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश सरकार की जल कल्याण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने की रहेगी।

डोटासरा की टीम में महासचिव पद पर आसीन

राखी गौतम राजस्थान कांग्रेस में अहम जिम्मदारी निभा रही है। वर्तमान में राखी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम में महासचिव के पद पर आसीन है। 

राखी को 10 जुलाई को ही पीसीसी में महासचिव नियुक्त किया गया था। 

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

ऐसा रहा है अभी तक का सफर

राखी गौतम कांग्रेस का जाना-माना चेहरा हैं । उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले कोटा दक्षिण में सेंध मारने की कोशिश की थी। 

राखी गौतम कोटा नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं । 35 साल की उम्र में राखी ने विधान सभा चुनाव लड़ा था। 

साल 2018 में कांग्रेस ने दांव खेलते हुए राखी को कोटा दक्षिण से चुनावी मैदान में उतारा था। 

हालांकि, राखी ये चुनाव जीत नहीं पाई थी लेकिन उन्होंने भाजपा के सिटिंग एमएलए संदीप शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी और कांग्रेस के वोटों का प्रतिशत बढ़ा दिया था। 

शेयर करें: