बाड़मेर | बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र (Parliamentary area) से कौन चुना जाएगा सांसद, इसका फैसला मंगलवार दोपहर तक हो जाएगा। बाड़मेर की पीजी (PG) कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। मतगणना में कुल 151 राउंड होंगे।
सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध के साथ सख्त निगरानी रखी जा रही है। संसदीय सीट के चुनाव को लेकर मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा अनुसार 18-18 टेबल लगाई गई है।
सुबह 10 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 15367 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी काउंटिंग शुरू होते ही पीजी (PG) कॉलेज बाड़मेर पहुंचे। रविंद्र सिंह भाटी पूरे उत्साह और कॉन्फिडेंस के साथ नजर आए।