ऐसे में पुलिस ने चिन्नू पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा है। इसके साथ ही आनंदपाल सिंह के राइट हैंड माने जाने वाले गैंगस्टर बलवीर बानूड़ा के बेटे सुभाष पर पुलिस ने इनाम रखा है।
गैंगस्टर राजू ठेहठ हत्याकांड को लेकर राजस्थान पुलिस ने कुल 23 बदमाशों पर इनाम घोषित किया है।
इसकी जानरकारी एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने एक आदेष जारी करते हुए दी।
जिसके मुताबिक, 10 बदमाशों पर 25-25 हजार और 13 बदमाशों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
एडीजी एमएन ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी चरणजीत सिंह उर्फ चिन्नू पर भी 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।
राजू ठेहट हत्याकांड में आ रहा है ’चिन्नू’ का नाम
बता दें कि, चरणजीत सिंह उर्फ चिन्नू गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी है और पुलिस को अंदेशा है कि वह गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में लिप्त है।
राजू ठेहठ हत्याकांड के बाद से ही चिन्नू फरार चल रही है। कई जगह छापेमारी के बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में खाली हाथ रही है।
पुलिस को चिन्नू के दुबई में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस का मानना है कि वह दुबई से ही एपी गैंग को कमांड कर रही है।
आनंदपाल और राजू ठेहठ में थी वर्चस्व लड़ाई
पुलिस के अनुसार, राजू ठेहठ और आनंदपाल में वर्चस्व की लड़ाई थी। जिसके चलते राजू ठेहठ गैंग ने कई बार आनंदपाल पर हमले किए, लेकिन आनंदपाल बच गया।
इन्हीं हमलों में बीकानेर जेल में हुए हमले में आनंदपाल का करीबी बलवीर बानुड़ा मारा गया था।
ऐसे में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से उसकी बेटी चिन्नू और बलवीर बानूड़ा का बेटा सुभाष बानूड़ा राजू ठेहठ को टारगेट कर रहे थे।