thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

अंत में आलाकमान और गहलोत ही कांग्रेस में बचेंगेः- रिछपाल मिर्धा

thinQ360 thinQ360 17

निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।

जयपुर | भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने अपना मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं।

कांग्रेस राज में जिसने सत्ता का सुख भोगा है, वह आपके पॉलिटिकल पापा हैं। उनका ही काम आप ने किया और नागौर में इनकों ही आगे बढ़ाया। हमने और कांग्रेस के कई नेताओं ने खून पसीने से कांग्रेस को सींचा था।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में हमारा कोई स्वार्थ नहीं है। आपको 4 जून से पहले ही जितनी बयानबाजी करनी है कर लो, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आपकी परफॉरमेंस का पता जालौर में चलने वाला है।

निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।

जिस कौम की आबादी राजस्थान में 23-24 प्रतिशत है, उसको खत्म करने का काम आप ने ही किया। राजस्थान में कांग्रेस की दुर्गति के जिम्मेदार आप ही है। आप के इन जुमलों से अंत में कांग्रेस पार्टी में आप और आलाकमान ही बचेंगे। जनता जानती है, कि आलाकमान को नीचे झुकाने का काम भी आप ने ही किया।

शेयर करें: