thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

बीकानेर में शक्ति प्रदर्शन, कहा- अब जनता व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी!

desk desk 23

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर ’किसान महापंचायत’ का आयोजन किया। इस दौरान बेनीवाल ने न सिर्फ गहलोत सरकार को बल्कि विपक्षी भाजपा को भी नहीं बख्शा।

HIGHLIGHTS

  1. 1 बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर ’किसान महापंचायत’ का आयोजन किया। इस दौरान बेनीवाल ने न सिर्फ गहलोत सरकार को बल्कि विपक्षी भाजपा को भी नहीं बख्शा।
rlp supremo hanuman beniwal challenged bjp and congress from bikaner kisan mahapanchayat
Hanuman Beniwal

बीकानेर |  राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और पहले से ही सीएम फेस को लेकर उलझनों में फंसी पड़ी भाजपा-कांग्रेस की मुसीबतों को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और बढ़ा रहे हैं। 

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को बीकानेर से चुनावी हुंकार भरते हुए भाजपा और कांग्रेस को ललकारा है।

बेनीवाल राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं। 

ऐसे में उन्होंने आज बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर ’किसान महापंचायत’ का आयोजन किया।

इस दौरान बेनीवाल ने न सिर्फ गहलोत सरकार को बल्कि विपक्षी भाजपा को भी नहीं बख्शा।

बेनीवाल को हमेशा से ही युवाओं का भारी समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में आज भी उनकी इस किसान महापंचायत में युवकों की भरमार रही।

बेनीवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर पहुंचे और अपने नेता के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बेनीवाल बीकानेर और नागौर के आसपास के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर चुके हैं और सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

खींवसर विधानसभा से 3 बार रहे हैं विधायक

बता दें कि हनुमान बेनीवाल वर्तमान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 

वे राजस्थान की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भी हैं। इससे पहले वो नागौर की खींवसर विधानसभा से 3 बार विधायक रहे हैं।

शेयर करें: