झारखंड | झारखंड के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव कुमार लाल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपये बरामद किए गए हैं | सोमवार देर रात तक नोटों की गिनती की गई, इसके लिए बैंक से नोट गिनने की कई मशीनें मंगाई गई थीं |
ED अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है | झारखंड प्रशासनिक सेवा (JPSC) के पहले बैच के अधिकारी हैं संजीव कुमार लाल | इससे पहले बीजेपी की रघुबर दास सरकार में मंत्री, CP सिंह और अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री रहीं, बिमला प्रधान के भी सचिव रह चुके हैं |
छापेमारी में क्या बरामद किए
