जयपुर | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चल रहे शब्दों के बाण राजस्थान के नेताओं के दिलों को भी भेद रहे हैं।
जिसके चलते राजस्थान-कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है।
कोई कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ’विषकन्या’ कह रहा है तो कोई पीएम मोदी को भगवान शंकर की तरह विष पीने वाला बता रहा है।
इसी बीच राजस्थान के पूर्व सीएम सचिन पायलट ने उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें सोनिया गांधी को विषकन्या कहा गया है।