अलवर | Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच नेताओं की हो रही हमलावर बयानबाजी ने राजस्थान के सियासी माहौल को बेहद गरमा दिया है।
मतदान में भी अब मात्र 5 दिन बीच में रह गए हैं। ऐसे सभी नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी बयानबाजी में पीछे नहीं हैं। पायलट ने अलवर के तिजारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
पायलट ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है।
