टोंक | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर से हुंकार भर रहे है तो वहीं, एक दिन पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक से हुंकार भरी।
पायलट ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा करते हुए जनसमर्थन जुटाया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान पायलट ने ट्रैक्टर भी चलाया और लोगों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।
मेरे बारे में कौन क्या बोलता है, मैं सब सुन और देख रहा हूं
यहां लोगों को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैंने पिछले 5 सालों में गरीब को गणेश मानकर राजनीति करने का मन बनाया था।