अजमेर | अजमेर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जनता भाजपा पर विश्वास नहीं करती है, सरकार राम मंदिर, हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति करती है।
अजमेर से उनका पुराना लगाव है, जो वातावरण बना है देश में यह बड़ी विडंबना है। केंद्र सरकार मीडिया प्रचार प्रसार में एक नंबर है। भाजपा ने थक हार कर यात्रा शुरू की है।
पिछली बार जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी, जिसमें जनता नहीं थी। अब परिवर्तन यात्रा कर रही है, राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने की परिपाटी को तोड़ेंगे। राजस्थान में इस बार भी कांग्रेस सरकार बनेगी, फीडबैक मिला है। जनता भाजपा पर विश्वास नहीं करती।
केंद्र सरकार ने सेना में जाने वाले नौजवानों के साथ अन्याय किया उनको अग्निवीर लगा दिया। चार साल के लिए युवाओं को नौकरी दी, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की उसका अच्छा परिणाम आया।