पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों जयपुर ही है और अपने आवास पर लोगों से मिल रहे है. लेकिन आज सुबह ही सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से जो फोटो पोस्ट की वह एक ख़ास मुलाक़ात से जुडी है.
सचिन पायलट आज सुबह राजस्थान विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी से मिलने उनके घर पहुँच गए. जानकरी के मुताबिक जोशी और पायलट के बीच करीब एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक ये मुलाक़ात चली.

जब सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से यह फोटो पोस्ट की तो सियासत के लिहाज से अलग चर्चाए होने लगी लेकिन सचिन पायलट ने इस तरह की सभी चर्चाओं पर विराम लगते हुए इस मुलाक़ात को एक अनौपचारिक मुलाक़ात बताया.