वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिन पायलट ने जिस तरह से मोर्चा खोला है उसके बाद उनका कॉन्फिडेंस लगातार बढ़ा हुआ है. पायलट ना केवल कांग्रेस आलाकमान को छका रहे हैं बल्कि अब वे समझौता करने से भी इनकार कर चुके हैं.
ये सचिन पायलट के कॉन्फिडेंस का ही कमाल है कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा कांग्रेस विधायकों का वन टू वन फीडबैक लेने के लिए जयपुर आए हुए हैं और सचिन पायलट फीडबैक देने के बजाय कल अपने कार्यक्रम में दिनभर व्यस्त थे.
सचिन पायलट के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ भी उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए काफी है.
समझौता नहीं करने वाले हैं सचिन पायलट