जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भले ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के कई बार मतभेद और वाद-विवाद सामने आते रहे हो, लेकिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए अब अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
सचिन पायलट ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वसुंधरा सरकार के समय हुए घोटालों की जांच की मांग की है।
इस मांग को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान में भाजपा के कार्यकाल में वसुंधरा सरकार के समय के घोटालों की जांच की मांग को लेकर सचिन पायलट अब 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे से अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
सचिन पायलट ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की है।