जालौर, राजस्थान। सांचौर क्षेत्र, जो लंबे समय से अफीम तस्करी के लिए बदनाम रहा है, अब नई पहचान की ओर अग्रसर है। इस बदलाव के केंद्र में हैं प्रशिक्षित आईपीएस अधिकारी गोपीनाथ कांबले, जो अपने सक्रिय और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। सोमवार को कांबले ने सांचौर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत उन्होंने स्वयं सड़क पर खड़े होकर वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान में मोटरसाइकिल और कारों की गहन जांच की गई। इसमें बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा या पंजीकरण जैसे आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसे कई उल्लंघन पाए गए।
सोशल मीडिया पर वायरल
इस अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आमजन में यह संदेश गया कि प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था में सुधार के प्रति गंभीरता दिखा रहा है। वीडियो में आईपीएस कांबले को सड़क पर लोगों से संवाद करते और ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझाते हुए देखा जा सकता है।