जयपुर | राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुस्लिम वोटों को साधने की कोशिश के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बात कही है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को टिकट देने की बात कही है।
रविवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्ति अध्यक्ष हमीद खान मेवाती (Hameed Khan Mewati) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
इसमें शामिल होने आए उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मुसलमानों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का ही होगा।