जयपुर । सतीश पूनिया को बीजेपी ने हरियाणा का प्रभारी बना दिया है मतलब अजमेर से टिकट नहीं मिलेगा। वहीं चुरू की राजनीति से फिलहाल तक बाहर राजेन्द्र राठौड़ क्या टिकट पाएंगे जयपुर ग्रामीण या राजसमंद सीट से।
राजसमंद पर मानवेन्द्रसिंह प्रत्याशी होंगे, भवानी कालवी या पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे। कई सारे मामले चल रहे हैं और कई सारे फलक है। उनमें से एक बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी के तौर पर विनय सहस्त्रबुद्धे की नियुक्ति है। अरुण सिंह को यहां से आन्ध्रप्रदेश का प्रभारी चुनाव बना दिया जाना और तमाम बिंदुओं पर प्रदीप बीदावत का विश्लेषण...
बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को राज्य के चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। राजस्थान में राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर और सांसद प्रवेश वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, पार्टी ने हरियाणा में चुनाव प्रभारी के जिम्मेदारी को राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य अध्यक्ष सतीश पूनिया को सौंपी है।
वास्तव में, विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। अब प्रह्लाद जोशी खुद कर्नाटक के धारवाड़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में, बीजेपी ने डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जिनके पास संगठन में लंबा अनुभव है।