Jaipur | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुप्रीमो स्व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 7.5 फिट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण गोगामेड़ी में हुआ ,जिसका निर्माण मूर्तिकार महावीर भारती और मूर्तिकार निर्मला कुलहरी द्वारा किया गया, इस अवसर पर उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह व शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |

मूर्तिकार महावीर ने बताया प्रतिमा अष्टधातु से बनाई गई है जिसका वजन 500 किलो ओर बनाने में 4 माह का समय लगा , मूर्तिकार निर्मला ने बताया कि सुखदेव सिंह जी मूर्ति के अलग बगल में राजस्थान की सबसे बड़ी 21 फिट ऊंची 2 तलवारों को भी लगाया गया है जिस पर राजस्थानी डिजाइन बनाए गए है और विशेष गोल्डन कलर को किया गया है

thinQ360