thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

’जवान’ का नया पोस्टर देख फैंस हुए और बेताब

desk desk 23

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ’जवान’ (Jawan) को लेकर उनके फैंस बेहद बैचेन हो रहे है। इसी बीच किंग खान ने गुरुवार यानी आज एक ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ’जवान’ (Jawan) को लेकर उनके फैंस बेहद बैचेन हो रहे है। इसी बीच किंग खान ने गुरुवार यानी आज एक ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया।
shah rukh khan surprise to fans released new poster of jawan
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर हुकूमत जमाने के लिए जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है।

लेकिन उन्होंने उससे पहले ही फिल्मों के शौकीनों पर अपनी अदाकारी का जलवा फिर बिखेर दिया है।

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ’जवान’ (Jawan) को लेकर उनके फैंस बेहद बैचेन हो रहे है। इसी बीच किंग खान ने गुरुवार यानी आज एक ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया।

किंग खान ने इस सेशन के लास्ट में अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस को ट्रीट दी।

पोस्टर में शाहरुख के इंटेस लुक को देख फैंस और भी एक्साइटेड हो गए है। 

ऐसे में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस का क्रेज और भी बढ़ गया है।

बता दें कि, हाल ही में ’जवान’ का प्रीव्यू रिलीज हुआ था जिसे देखकर दर्शकों ने उन पर खूब प्यार लुटाया था।

बता दें कि फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन शाहरुख के फैंस इतने उतावले दिख रहे हैं कि उनसे अब और इंतजार नहीं हो रहा है।

अपने फैंस से मिल रहे प्यार का आभार जताने के लिए शाहरुख खान आज ट्वीटर पर आस्क एसआरके सेशन में जुड़े थे। 

शाहरुख ने पोस्टर रिलीज कर लिखा कि, ’अब काम पर वापस जाना है। जवान की रिलीज के लिए तैयार रहि। आस्क एसआरके के लिए अपना समय देने के लिए थैंक्यू।

जैसा कि फिल्म का पोस्टर भेजने का वादा किया गया था और निश्चित रूप से ढेर सारा प्यार। आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शेयर करें: