thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

दुनिया को अलविदा कह गए महाभारत के ’शकुनि मामा’, गूफी पेंटल का निधन

desk desk 41

- गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  - पेंटल का बीते 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था।  - पेंटल लंबे समय से दिल और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

HIGHLIGHTS

  1. 1 - गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। - पेंटल का बीते 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। - पेंटल लंबे समय से दिल और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 
shakuni mama of mahabharata gufi paintal passed away at 78 age
Gufi Paintal

मुंबई | Gufi Paintal Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री को दो दिन के अंतराल में दो बड़े झटके लगे हैं। पहले बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन मां का किरादार प्ले करने वाली सुलोचना लाटकर का निधन हो गया और अब महाभारत के ’शकुनी मामा’ गूफी पेंटल भी दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

गूफी पेंटल का सोमवार यानि आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

पेंटल का बीते 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

पेंटल लंबे समय से दिल और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। इससे लड़ते-लड़ते आखिरकार वे आज जंग हार गए।

आज होगा अंतिम संस्कार

गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

इस महान कलाकार का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे बल्कि ये चीन से जंग के दौरान आर्मी में थे। 

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। 

गूफी पेंटल ने 1975 में फिल्म ’रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स  में दिखाई दिए थे। 

लेकिन गूफी पेंटल की किस्मत का सितारा 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ’महाभारत’ से चमका। 

महाभारत में दुर्योधन के मामा ’शकुनि’ का किरदार निभाकर पेंटल ने घर-घर में पहचान बना ली, लेकिन मनोरंजन जगत का ये सितारा अब हमेशा के लिए गहरी नींद सो गया है। 

शेयर करें: