सिरोही | जिले में शांतिनगर हाउसिंग सोसाइटी के घोटाले के विवाद के बीच एक एक पत्र पर बात करन बनती है। सहकारिता मंत्री को मंत्री ओटाराम देवासी के एक पत्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पार्ट तीन वाली न्यूज में उल्लेख किया था कि मंत्री देवासी ने इस तरह के किसी पत्र को लिखने से साफ इनकार किया है। जिससे अब यह लगता है कि मंत्री का नाम नाम और हस्ताक्षर फर्जी तरीके से कोई और इस्तेमाल कर रहा है। वह कौन है। कोई परिचित—रिश्तेदार या कोई और...!
फर्जी लैटरपेड का मामला भी आया था सामने
यह पहली बार नहीं है जब सिरोही जिले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के नाम का फर्जी इस्तेमाल सामने आया हो। भीनमाल के पूर्व विधायक और भाजपा नेता पूराराम चौधरी के लैटरपेड का फर्जी उपयोग करते हुए डीएलबी के एक अधिकारी के तबादले की कोशिश का मामला पहले ही उजागर हो चुका है। अब ओटाराम देवासी के नाम पर सहकारिता मंत्री को लिखे गए कथित पत्र ने एक दूसरा ही इशारा किया है।
