Jaipur | शहनाज गिल, एक ऐसा नाम जो आज भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बना चुका है। पंजाब की इस चुलबुली लड़की ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक साधारण परिवार से निकलकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है।
शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को पंजाब के बीस जिला में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब से ही पूरी की। बचपन से ही शहनाज को एक्टिंग और सिंगिंग में गहरी रुचि थी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया।
शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वह पंजाबी म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने लगीं, जहां उनकी मासूमियत और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। 2015 में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो "शिव दी किताब" किया, जिसके बाद उन्होंने कई हिट गानों जैसे "माझे दी जट्टी" और "यारी" में काम किया।
2019 में शहनाज ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया। इस शो ने उनकी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया। उनकी चुलबुली शख्सियत, बेबाक अंदाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शहनाज को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से भी खूब सराहा गया।