नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
धवन और सोफी पिछले एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं और अब अपने रिश्ते को अगला कदम देने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
शादी की तारीख और स्थान
धवन और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने की संभावना जताई जा रही है। इस भव्य वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली एनसीआर में किया जाएगा।