पाली: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने पाली (Pali) जिले के देवली आउवा (Devli Aauwa) स्थित एक राजकीय स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रार्थना सभा में छात्रों को सूर्य नमस्कार और राष्ट्रीय गीत का गायन कराने के निर्देश दिए। दिलावर ने जाणुंदा (Janunda) गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। वे पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के जाणुंदा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भामाशाह द्वारा निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए।
देवली आउवा स्कूल का औचक निरीक्षण
मंत्री दिलावर ने देवली (आउवा) में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर की जांच की और अध्यापकों को अध्यापन कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।