JAIPUR | सीकर (Sikar) में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Scorpio) ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जाकर एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो के दोनों टायर फट गए और लंबा जाम (Traffic Jam) लग गया।
कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल अली शेर ने बताया कि घटना कंट्रोल रूम के पास हुई। स्कॉर्पियो बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी।
तेज रफ्तार से हादसा
स्कॉर्पियो की गति इतनी अधिक थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ मुड़ गई।