बॉलीवुड के ढाई किलो के हाथ से कौन परिचित नहीं है। आप भी समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हमारा मतलब बॉलीवुड के हीमैन धरम पाजी धर्मेन्द्र के बेटे सनी पाजी से है। जी हां, एक खूबसूरत लड़की सनी देओल की ’बहू’ बनने जा रही हैं। जिसका नाम है ’सिमरत कौर’....
आप तो चौंक ही गए? सिमरत कौर सनी देओल की ‘बहू’ जरूर बनेंगी लेकिन रियल लाईफ में नहीं बल्कि रील लाईफ में। फिल्म ‘गदर 2 में सिमरत कौर सनी देओल की बहू का किरदार निभाने जा रही हैं। अपनी फिल्म ’गदर’ में अपना प्यार पाने के लिए पूरे पाकिस्तान को हिलाने वाले तारा सिंह अब फिल्म ’गदर 2’ में अपने बेटे को प्यार दिलाने के लिए पाकिस्तान में गदर मचाते दिखाई देंगे। इस फिल्म सकीना यानी अमिषा पटेल एक बार फिर से सनी देओल का साथ देंगी। अमिषा फिल्म में सिमरत कौर की सास बनेंगी। एक बार फिर से फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी साथ-साथ नजर आने वाली हैं।
