सिरोही। जिला अस्पताल में शनिवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। अणगौर गांव की एक बालिका की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि जीवित बालिका को मृत घोषित कर दिया गया, जिससे समय रहते सही उपचार नहीं मिल पाया।
परिजनों का आरोप – जिंदा को मृत बताया गया
जानकारी के अनुसार, अणगौर निवासी नीतुकुमारी (पुत्री सवाराम मेघवाल) को शनिवार सुबह सांप ने काट लिया। घबराए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर घर लौट आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान बालिका के शरीर में हलचल दिखाई दी। परिजन तुरंत एक नर्सिंगकर्मी के पास पहुंचे, जिसने बालिका को फिर से अस्पताल ले जाने की सलाह दी।