लखनऊ | UP local body poll results: भले ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का पंजा चल पड़ा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के योगी राज में तो कमल ही खिला है।
यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाती दिख रही है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नतीजे भी सामेन आ रहे हैं। जिसमें सीएम योगी का डंका बज गया है।
अब तक सामने आए रुझानों में 17 में से भाजपा के 16 मेयर प्रत्याशी जीत दर्ज करते हुए दिख रहे हैं।