thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

गांधीजी को याद करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा का बयान

thinQ360 thinQ360 20

HIGHLIGHTS

  1. 1 पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि महात्मा गांधी घृणा के शिकार हुए, गोलियों से उनका छीना छल्ली किया गया। हम लोग यदि महात्मा गांधी के जीवन को पढेगे, अपने बच्चो को पढाऐगे, समझने की चेष्टा करेगे तो पूरे भारत वर्ष का समाज सुंदर समाज बन जाएगा।
statement of former mla sanyam lodha remembering gandhiji
पूर्व विधायक संयम लोढा

शिवगंज। पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि महात्मा गांधी ने जीवन पर्यन्त पूरी=मानव जाति को रोशनी देने का काम किया है। महात्मा गांधी का संघर्ष सिर्फ भारत के लिए नही था, सम्पूर्ण मानव जाति के लिए था। मानव जाति का इतिहास आप देखेगे तो हमेशा ताकतवर ने कमजोर आदमी का शोषण करने काम किया था। लोढा नगरपालिका मंडल द्वारा गांधी चौक शिवगंज में आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे।

संयम लोढा ने कहां कि महात्मा गांधी अफ्रीका की रेल में जब वह यात्रा कर रहे थे, तो उन्हें फ़स्ट क्लास से बाहर प्लेटफार्म पर फै का गया, तो प्लेटफार्म से जब वह उठे तो केवल महात्मा गांधी नही उठे थे, उनके साथ पूरा भारत देश उठा था। अफ्रीका से वह जब भारत आये तो महात्मा गांधी ने

अपने गुरू गोपाल कृष्ण गोखले से पूछा कि मैं ऐसा किया करूं तो उन्हें गोखले ने कहां कि आप भारत को जानो, बस उसी समय भारत को जानने के लिए महात्मा गांधी निकल गये।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि महात्मा गांधी घृणा के शिकार हुए, गोलियों से उनका छीना छल्ली किया गया। हम लोग यदि महात्मा गांधी के जीवन को पढेगे, अपने बच्चो को पढाऐगे, समझने की चेष्टा करेगे तो पूरे भारत वर्ष का समाज सुंदर समाज बन जाएगा। सभा से पहले पूर्व विधायक संयम लोढा, उपखंड अधिकारी श्याम सिंह चारण, नगरपालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची, अधिशाषी अधिकारी प्रकाश डूडी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनका स्मरण किया।

इस दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाशराज मीणा, पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष कुशल सिंह देवडा, सुरेश सिंह राव, जुली चौहान, पुरूषोत्तम मिनास, नगर अध्यक्ष मदन माली, महेन्द्र राठौड, पार्षद कस्तुरचंद, अल्पेश माली,

मालम सिंह, अरविंद पहरारिया, दिनेश मीणा, मनोहर हिंडोनिया, चम्पालाल तिरगर, नारायण सोनी, दमयंती दिवाकर, सुरेश कुमार, भंवरलाल, गोविंद, साहिल, अभिषेक, शंभुदास, धीरज परमार, राहुल चांवरिया, सुमित परमार मौजूद रहे।

शेयर करें: