सिरोही | भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया के तहत नगर मण्डल की विशेष बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारी हीरालाल चौधरी एवं सहायक चुनाव अधिकारी लोकेश खंडेलवाल के सानिध्य में बूथ स्तर पर स्थानीय समिति के गठन के निर्देश देकर पार्टी के तीन शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी को नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान ने संगठन चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अग्रणी बनने का आवाहन किया।
हीरालाल चौधरी ने बूथ समिति गठन और उसमें सामाजिक समावेश आदि के बारे में जानकारी देकर निश्चित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सहायक चुनाव अधिकारी लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में सतत् कार्य करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए आगे बढ़ने का पार्टी में हमेशा अवसर है और पार्टी का विचार व लक्ष्य जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहती है।