भीलवाड़ा | नाराज गुर्जर समाज अब भाजपा के साथ... ये कहना है भाजपा उपाध्यक्ष और टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर जौनपुरिया का।
भाजपा सांसद जौनपुरिया ने न सिर्फ प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है बल्कि ये भी कहा कि सीएम गहलोत ने पायलट को कोने में बैठा दिया है।
जिसके चलते गुर्जर समाज अब कांग्रेस नाराज है और भाजपा के साथ खड़ा है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनावों में गुर्जर समाज ने सचिन पायलट को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा और सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को जमकर वोट दिया।