सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही फिल्म के लिए दर्शकों में और भी कौतूहल पैदा कर दिया है। गदर 2 के ट्रेलर को ’कारगिल विजय दिवस’ पर लॉन्च किया गया। जिसके चलते दर्शकों में और भी देशभक्ति जाग उठी।
HIGHLIGHTS
1सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही फिल्म के लिए दर्शकों में और भी कौतूहल पैदा कर दिया है। गदर 2 के ट्रेलर को ’कारगिल विजय दिवस’ पर लॉन्च किया गया। जिसके चलते दर्शकों में और भी देशभक्ति जाग उठी।
Gadar 2
मुंबई | देश में चल रहे पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू के ’गदर’ के बीच अब बॉलीवुड भी एक्टिव हो गया है।
भारत-पाकिस्तान की सरहदों पर दो प्रेमिकाओं के पनपे प्यार के बखेड़े के बीच बॉलीवुड ने भी ’गदर’ मचा दिया है।
जी हां, सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है।
फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही फिल्म के लिए दर्शकों में और भी कौतूहल पैदा कर दिया है।
फिल्म के ट्रेलर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड में ढाई किलो का हाथ फेम सन्नी पाजी की आंखों से आंसू छलक रहे हैं और अमीषा पटेल उन्हें पोछ रही है।
दरअसल, हुआ यूं कि जिस वक्त गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा था उस समय मुंबई में बेहद तेज बारिश हो रही थी।
सनी कहते हैं कि, कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है। बात होती है इंसानियत की। झगड़े नहीं होने चाहिए. दोनों तरफ उतना ही प्यार है। ये सियासी खेल होता है जो सब नफरतें पैदा करता है। और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी। जनता कोई नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ा करें। आखिर है तो सब इसी मिट्टी से ही।