तमिलनाडु | फिल्म ’द केरला स्टोरी’ का अभी भी विरोध जारी है। कई राज्यों में फिल्म के विरोध में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी जगहों पर फिल्म का विरोध हो रहा हो, कई राज्यों में फिल्म को काफी समर्थन मिल रहा है।
लेकिन तमिलनाडु में फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। जिसके चलते फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया गया है।
केरल के मल्टीप्लेक्स थिएटरों ने कानूनी व्यवस्था और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग पर रविवार यानि आज से रोक लगा दी है।