पटना | लोकसभा चुनाव के बीच दोनों गठबंधन में लगातार जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को सारण में आयोजित अपनी विभिन्न चुनावी सभाओं के लिए निकलने के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) पर एक बार फिर हमला बोला।
एक्स(X) पर तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) ने लिखा कि बचपन से सुनते आए हैं कि समाज के बड़े बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते हैं, लेकिन यहां 74 वर्षीय प्रधानमंत्री बुजुर्ग (Elder pm) होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे है |
चुनाव के बीच भावुक हुए तेजस्वी
चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन इससे समाज (Society) व देश (Country) की जो हानि होती है, उसकी भरपाई में दशकों लग जाते है। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (dycm tejashwi yadav) फिर से भावुक हो गए। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन देश की जो हानि होती उसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाती है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी (BJP) को जमकर घेरा।