जालोर | जिले के बिशनगढ पुलिस ने बजरी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध तरीके से बजरी का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बजरी से भरा डंपर जब्त किया है।
बिशनगढ थानाधिकारी पन्नालाल (Pannalal) ने बताया- जवाई नदी क्षेत्र में से अवैध बजरी का खनन चल रहा था। डंपर में अवैध बजरी भरकर परिवहन की जा रही थी। डंपर को जब्त किया है। साथ ही बालोतरा (balotara) के समदड़ी थाना के फुलण गांव निवासी चालक संतोष (32) पुत्र देवाराम भील को गिरफ्तार किया है। MMDR एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।