पाली | शहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मौका देखकर महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली गैंग की 4 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को पाली कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में उपयोग ली जाने वाली बोलेरो (bolero) गाड़ी भी जब्त की।
आरोपियों ने 24 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार की। जिसमें 3 वारदातें कोतवाली थाना क्षेत्र की है। वारदात के दौरान आरोपी अपनी बोलेरो शहर से बाहर खड़ी करते थे और वहां से टैक्सी में बैठकर शहर में आते थे।
SP चूनाराम (chunaram jat) जाट ने बताया- 12 अप्रैल को रायपुर के सदर बाजार में रहने वाली सीमा (sima) पत्नी दिनेश कुमार सोनगरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 12 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पाली से रायपुर जाने के लिए नहर पुलिया बस डिपो पर खड़ी थी। भीड़ ज्यादा थी और साथ में दो बच्चे भी थे।
बस में चढ़ने के दौरान किसी ने उनके गले में पहनी 12 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए और संदिग्धों की पहचान कर मामले में 4 महिलाओं सहित 6 जनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार की।