जयपुर। प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण कार्यक्रम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) निरंतर आवश्यक कदम उठा रहा है।
राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति एवं राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के गठन के बाद अब ऑर्गन एण्ड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (Organ and Tissue Transplant Organization), राजस्थान (सोटो) के सुगम संचालन तथा प्रदेश में नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम (National Organ Transplant Program) के तहत अंग प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी (steering committee) का पुनर्गठन किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) की मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के कार्य को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोटो स्टीयरिंग कमेटी (soto steering committee) का पुनर्गठन किया गया है। इस स्टीयरिंग कमेटी (steering committee) के अध्यक्ष सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक होंगे।