जयपुर | भारतीय निर्वाचन आयोग की सूचना पर कार्यकारी अधिकारियो को निर्देश दिए की आगामी 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल 2024 को प्रत्येक मतदाता मतदान केन्द्र जाए और गर्व से अपने देश के लिए मतदान करे। इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देशन में सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन जिले के शैक्षणिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों सहित अन्य संस्थानों में नवमतदाताओं एवं कार्मिकों मतदान की शपथ दिलाई गई।
आपका एक वोट हमारे देश की दिशा और दशा तय करता है, ऐसे में 19 अप्रैल को अपनी अंगुली पर एक निशान देश के नाम जरूर लगाएं। लोकतंत्र में मतदान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सवैतनिक अवकाश का प्रावधान निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अतः इस अवसर का सदुपयोग करें तथा प्रातः 7 से सायं 6 के बीच अपना समय निकालकर मतदान जरूर करें।